क्या यह क़ानूनी सलाह है?
नहीं। CaseFile AI आपके अपने दस्तावेज़ों से क़ानूनी जानकारी और तैयारी की सामग्री देता है। इसका कोई भी उत्पाद क़ानूनी सलाह नहीं है, और इसके उपयोग से कोई अधिवक्ता–मुवक्किल संबंध नहीं बनता। हर ड्राफ़्ट एक enrolled अधिवक्ता की समीक्षा और हस्ताक्षर के लिए है।
क्या यह निर्णयों (judgments) का हवाला दे सकता है?
नहीं। प्रोडक्ट case law का हवाला नहीं देता और अपने जवाबों में उद्धरणों को block करता है। आपके अपने अपलोड किए दस्तावेज़ों में नामित निर्णय आपके दस्तावेज़ की सामग्री है, हमारा उद्धरण नहीं।
AI क्या देखता है?
ऐसा टेक्स्ट जिसमें फ़ोन नंबर, ईमेल, PAN, Aadhaar, खाता और IFSC नंबर, UPI ID, वाहन नंबर और GSTIN ACCT_A जैसे token से बदल दिए गए हों। नाम और पते सिर्फ़ उन रूपों में mask होते हैं जिन्हें नियम पहचानते हैं, बाकी जैसे लिखे हैं वैसे AI तक पहुँचते हैं। जो पेज अपने टेक्स्ट से नहीं पढ़ा जा सकता, जैसे स्कैन, उसे masking से पहले OCR के लिए AI provider पूरा पढ़ सकता है; masking उससे पढ़े गए टेक्स्ट पर लागू होती है। प्रोसेसिंग Anthropic के API (US) से, बिना बिचौलिये के।
क्या मैं सब कुछ हटा सकता/सकती हूँ?
हाँ — आपके चैंबर का कोई owner हटा सकता है। मैटर हटाएँ तो उसके दस्तावेज़, केस फ़ाइल, चैट, ड्राफ़्ट और encryption keys हट जाते हैं, और एक रसीद बताती है कि क्या हटाया गया। मैटर से जुड़ी audit प्रविष्टियाँ उसके साथ हट जाती हैं और रसीद में गिनी जाती हैं। Database और फ़ाइलों की एक रात की copy AWS Mumbai में रखी जाती है, और database provider बेंगलुरु में रोज़ backup रखता है। हर copy लगभग 7 दिन रखी जाती है, फिर expire हो जाती है — इसलिए हटाया गया मैटर backups में तब तक रहता है जब तक वे expire न हों।
कौन-से अधिनियम शामिल हैं?
Negotiable Instruments Act, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, Companies Act और General Clauses Act की धाराएँ, साथ में IPC और CrPC की transition धाराएँ। हर धारा अपना verification लेबल दिखाती है। लागू करना आपके अधिवक्ता का काम है।
एक्सेस कैसे मिलेगा?
पायलट के दौरान निमंत्रण से। अपने practice area और अनुमानित केसलोड के साथ punam@casefileai.in पर लिखें। पायलट उपयोगकर्ता synthetic या स्वयं तैयार किए दस्तावेज़ों के साथ काम करते हैं; मूल्य पायलट के दौरान प्रकाशित नहीं।